पंपसेट में साड़ी फसने से स्नान कर रही वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत

Voice Of News 24 

29 May 2024 20:23 PM

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर में पंपसेट से स्नान करने के दौरान वृद्ध महिला पर बरस पड़ा मौत का कहर,परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 पर पढ़िए पूरी खबर।

जनपद सिद्धार्थनगर के इटहिया गांव निवासी वृद्ध महिला महमूदन (85) पत्नी अहमद अली के खेत में बुधवार को पंपसेट से चल रहे पानी में नहाने गई महिला की साड़ी पंपसेट में आने से उसकी गर्दन कस गई और मृत्यु हो गई। मौके पर मौजूद लोगों हादसे को देख महिला को बचाने की कोशिश किए और तत्काल ही जिला अस्पताल भी ले गये लेकिन वृद्ध महिला बच नहीं सकी।

जब लोगों ने वृद्ध महिला को लेकर घर पहुंचे तो घर में कोहराम मच गया, कठेला समय माता के थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई के लिए अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.