Voice Of News 24
29 May 2024 20:13 PM
सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बनगंगा बैदौली घाट पर भैंस चराने गए दो किशोर नदी में नहाते समय लापता हो गए, तालाश जारी है,
खबर की क्या है पूरी जानकारी पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 पर।

शोहरतगढ़ में जिम्मेदारो की लापरवाही के वजह से दो किशोर की दर्दनाक मृत्यु हो गई , बताया जा रहा है कि जखौलिया निवासी अखिलेश(13) पुत्र दशरथ एवं अखिलेश (14) पुत्र तीरथ बनगंगा नदी घाट पर अपने दोस्तों के साथ भैंस चराने गए थे और प्लान बनाकर नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दिए, अचानक दोनों किशोरों का पैर गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लग गए, साथियों ने दोनों को डूबते देख बचाने के लिए चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक वहां कोई जिम्मेदार पहुंचता तब तक दोनों डूबकर लापता हो गए।
ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर की कड़ी मशक्कत के बाद भी शाम तक दोनों का शव नहीं मिल सका, बाद में पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाया है, जो अभी तालाश में लगी हुई है।


















