Voice Of News 24
29 May 2024 18:14 PM
सिद्धार्थनगर
आएं दिनों में मौत ऐसे पानी की बुलबुला बनती जा रही है, जिसे फूटने में बिल्कुल ही समय नहीं लग रहा है, कुछ इसी तरह की घटना जनपद सिद्धार्थनगर से निकल कर सामने आई है, क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 पर।

दरअसल बुधवार को ढेबरुआ थाना अंतर्गत ग्राम सभा साधुवा नगर में एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मृत युवक एक दिन पहले यानी मंगलवार को मुंबई से अपने घर आया हुआ था और बुधवार की सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया,तथा हत्या की जताई आशंका।
फिलहाल पुलीस टीम ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अब रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जायेगी।


















