महराजगंज में चुनावी जनसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह, इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं

Voice Of News 24 

29 May 2024 14:56 PM

महराजगंज

बुधवार को महराजगंज के जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज के परिसर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए .केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. अमित शाहकहा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। अभी ये सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं। जब सहारा का घोटाला हुआ तो किसका राज था.अमित शाह ने कहा, 4 जून को काउंटिंग है, 4 जून की दोपहर को ये दोनों शहजादे राहुल गांधी और अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि EVM खराब थी।

इसलिए हम हार गए। इन्होंने तय कर लिया है कि अपनी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना है।गृह मंत्री ने कहा, 6 चरणों के मतदान हो चुके हैं, पांच चरण के मतदान में ही मोदी जी 310 पार कर गए हैं। छठे और सातवें चरण का मतदान 400 पार कराने का है। राहुल बाबा 40 सीट भी पार नहीं कर रहे हैं और अखिलेश जी 4 के अंदर रहने वाले हैं। इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं है

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.