Voice Of News 24

12 Apr 2024 22:34PM
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कौशांबी और कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. सपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की सूची शेयर की.

इसके अनुसार कौशांबी से पुष्पेन्द्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को उम्मीदवार घोषित किया गया है. कौशांबी सीट आरक्षित है.
https://x.com/bstvlive/status/1778728514478293389
कुशीनगर में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा और इस सीट पर सपा ने पिंटू सैंथवार को बीजेपी के सांसद विजय कुमार दुबे के मुकाबले मैदान में उतारा है. पिंटू सैंथवार 2022 में देवरिया विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. उनके पिता दिवंगत जन्मेजय सिंह बीजेपी से देवरिया के विधानसभा सदस्य रहे हैं.













