मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन 85 साल की उम्र में उन्होंने ली अंतिम सांस

Voice Of News 24 

12 Apr 2024 01:55 AM

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां का निधन हो गया. सुभासपा अध्‍यक्ष ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर यह जानकारी दी है. ओपी राजभर ने लिखा, “मेरी माँ अब इस दुनिया में नहीं रहीं”. कई दिनों से उनकी मां का इलाज अस्‍पताल में चल रहा था. उनकी मां का अंतिम संस्‍कार गाजीपुर स्थित पैतृक गांव में होगा.

https://x.com/myogiadityanath/status/1778485221647614022

सुभासपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मां का नाम जितना देवी था. 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां अस्पताल में भर्ती थीं और इलाज के दौरान उनका निधन हुआ है. इसकी जानकारी खुद सुभासपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पोस्ट कर लिखा-“मेरी माँ अब इस दुनिया में नहीं रहीं”

https://x.com/oprajbhar/status/1778469639003181292

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओपी राजभर की मां फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थीं. गाजीपुर स्थित पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.