सिद्धार्थनगर मे गर्भवती पत्नी की गला रेतकर पति ने की हत्या ,गांव में शव मिलने से सनसनी

Voice Of News 24

01 Apr 2024 00:47 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पाली मे विवाहिता की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह गांव के पश्चिम स्थित खेत मे एक महिला का खून से लतपथ शव मिलने से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक महिला के पिता ने दि पुलिस को तहरीर

मृतक महिला के पिता कि तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस पुछताछ कर रही हैं।

महिला की शादी के चार वर्ष हुए थे ।

मृतक महिला पाली गांव निवासी मुन्ना राम यादव की पुत्री कोमल 22 वर्षीय की शादी चार वर्ष पूर्व इटवा थाना क्षेत्र के बक्सी गांव के निवासी शिव पुजन पुत्र राम अजोरे के साथ हुई थी।

बताते चले की कोमल छह माह की गर्भवती थी और होली मे अपने मैयके वेलहसा पाली गांव आई हुई थी।

पिता का क्या कहना है।

पिता का कहना है कि शनिवार को दिन मे शिवपुजन कुछ फल और नया मोबाइल सेट लेकर घर कोमल को देने आया था | और समान देकर चला गया था , लेकिन शाम को कोमल को फोन कर के घर के बाहर खेत मे बुलाया था , कोमल उससे मिलने गई और घर वापस नहीं आई

जबकि रविवार सुबह गांव के खेत मे कोमल का शव खुन से लतपथ मिला था जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।इस घटना की जानकारी देते थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपित पति के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आगे उससे पुछताछ की जा रही है।