रब जाने कौन-सी हाय लगी महराजगंज पुलिस को?एक के बाद एक मामले!खत्म हुआ पुलिसिया खौफ़,दहल गया जिला

Voice Of News 24

10 Oct 2023 21:59PM

महराजगंज पुलिस को न जाने कौन सी पनौती लग गई है कि हर हफ्ते क्राइम का ग्राफ़ बढ़ता जा रहा है, आज फिर चली गोली…

महराजगंज

फरेंदा थाना कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर बृजमनगंज मार्ग के फरेंदा जंगल मे बाइक सवार को बदमाशो ने युवक को गोली मार दी और युवक के रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया । घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे सनसनी फैल गई । घायल युवक अभिमन्यु यादव गोरखपुर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार अभिमन्यु यादव अपने साथ रामआशीष सहानी के साथ गोरखपुर से बृजमनगंज की तरफ जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे फरेंदा बृजमनगंज जंगल मे स्थित बृजमनगंज थाना क्षेत्र के समय माता स्थान के करीब पहुचे थे कि पीछे से बेखौफ बदमाशों ने आकर ताबतोड़ फायरिंग करते हुए अभिमन्यु के पास रखा रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
जिसमें अभिमन्यु के जांघ मे गोली लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया । अभिमन्यु को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद जिले के SP का आया बयान,नही थम रहा जुर्मों का सिलसिला

पुलिस अधिक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए । घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मे चल रहा है। अभी तक सारी बातें स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस घटनाक्रम की पूरी जांच कर रही है।

महराजगंज पुलिस को लग चुकी है वारदातों की काली नजर, SP भी दिख रहे परेशान

महराजगंज जिले में एक हफ्ता बीत नही रहा है कि दूसरे हफ्ते में नई वारदात हो जा रही है।जिले के कप्तान की सिरदर्दी बेहद बढ़ चुकी है और पुलिस महकमे मे मायूसी के बादल छाए हुए हैं ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.