Voice Of News 24
18 Sep 2023 23:32PM
प्यार में मदमस्त बेसुध अवस्था में घर में घुसा दारोगा,लड़की से करने लगा जबरदस्ती,जनता ने खूब पीटा
आगरा
एक तरफ योगी की पुलिस तमाम मुहिमों को चलाकर अपराधियों और सोहदो पर अंकुश लगा रही है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस महकमों के कुछ इच्छाधारी दरोगा वर्दी को दागदार करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।एक दरोगा के अश्लीलता की शर्मशार खबर उत्तर प्रदेश से आई है। हालांकि इस गुनाहगार दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गयी है,जानिए पूरा घिनौनी कर्मकांड?

यूपी पुलिस के एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिमसें उसे खूब पीटा जा रहा है,उस दारोगा के मामले में एक और वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस लड़की का है, जिसके घर में दारोगा संदीप कुमार बीते रविवार की रात घिनौनी हरकत के मकसद से घुसा था।
रंगे हाथों नंगे बदन पकड़ा गया दरोगा,ग्रामीणों ने जमकर कूटा

रंगबाज़ दारोगा को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और उसकी पिटाई करते हुए नंगा कर दिया। इसके बाद उसे एक खंबे के सहारे रस्सियों से बांध दिया। मामला पुलिस विभाग से जुड़ा होने के कारण देर रात 1 बजे तक हंगामा होता रहा और किसी की मजाल नही कि उसे बचा सके।
युवती के पिता को मुकदमों में फ़साने की धमकी,अब खुद फंस गया घटिया दरोगा
मामले में अब एक और वीडियो सामने आया है। एक मिनट से कम के वीडियो में युवती कह रही है कि दारोगा संदीप कुमार उसके घर में जबरदस्ती घुसा और गलत हरकत करने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि संदीप उसके पिता को केस में फंसाने की धमकी दे रहा था।
बड़े अधिकारियों ने दरोगा को किया बर्खास्त,अब होगी जाँच, काटेगा जेल की हवा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने दारोगा को संदीप कुमार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि संदीप के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। बता दें कि संदीप कुमार की तैनाती आगरा के बरहन थाने पर थी,इस दौरान उसने इस घिनौने कांड को अंजाम दिया है।
दो महीने से लगातार आता था दरोगा,मौके की तलाश में थे पड़ोसी,अब उठा काले कारनामों से पर्दा
इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि दारोगा संदीप उनके गांव के इस घर में दो माह से आ रहा था। उन्हें शक था, लेकिन वे उसे रंगे हाथ पकड़ना चाहते थे। रविवार को वह किसी के साथ बाइक से आया था। बाइक सवार उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद दारोगा अकेला घर में घुस गया।फिर हम।लोंगो ने उसे अर्धनग्न हालात में उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की।


















