जिले के DM हो तुम,एक मुकदमा दर्ज करा दिया तो नेतागिरी भूल जाओगे,गुंडा XCN के बिगड़े बोल

सभासद राजन को फोन पर मिली धमकी,XCN के बिगड़े बोल

Voice Of News 24

17 Sep 2023 00:18AM

बिजली की समस्या को लेकर सभासद ने किया फोन,तो अधिकारी ने दी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी,सुनिए पूरी दास्ताँ

महराजगंज

जिले में न जाने किसके सह पर मनबढ़ अधिकारियों का रुतबा बढ़ गया है और वो अपनी सीमा को पार कर जा रहे हैं।सिसवा नगर पालिका के सभासद राजन विश्वकर्मा के खिलाफ बिजली विभाग के बड़े अधिकारी एक्सईएन द्वारा फोन पर धमकी दी गई।

अगर आप बिजली की समस्या को लेकर अधिकारी या कर्मचारी के ऊपर कोई टिप्पणी करने का काम करते है तो विभाग के मंनबढ कर्मचारी द्वारा खुलेआम धमकी दी जा रही है कि आपको ठीक कर देंगे और आप पर फर्जी मुकदमा लाद कर जेल में भेजवा देंगे।

आप विभाग के खिलाफ में दिखाई दिए तो विभाग के कर्मचारियों द्वारा आपको पिटवाने का भी काम करेंगे।ऐसे बिजली विभाग के एक्सईएन द्वारा बोला जा रहा है।पूरा मामला दिनांक 13/9/2023 समय 1:00 बजे रात का बताया जा रहा है,बिजली की समस्या को लेकर सभासद के फोन करने पर अधिकारी ने धमकी देते हुए बोला कि तुम जिलाधिकारी हो क्या जिले के?तुम्हारी सारी नेतागिरी निकाल दूँगा,सरकारी कामकाज में बांधा डालने में मुकदमा दर्ज करा दिया तो सारी हेकड़ी निकल जायेगी।पूरा मामला निचलौल के XCN विपिन कुमार से जुड़े वार्तालाप है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.