Voice Of News 24
14 Sep 2023 00:54AM
ईद का चाँद हुए सफाईकर्मी,
ग्रामीणों का गन्दगी ने किया जीना दुस्वार
महराजगंज,धानी
जिले के धानी क्षेत्र के घीवपीड़ ग्राम मे सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मी गाव मे दर्शन तक नहीं दे रहे है। जिसके वजह से गांव की नालियां जाम हो चुकी और गाँव मे गंदगी का अंबार लगा है। ग्रामीणों से जब Voice Of News 24 की टीम ने जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बताया काफी दिनों से नाली की सफाई नहीं हुईं है गंदा पानी घरों मे दस्तक देता है।

इस मामले मे खण्ड विकास अधिकारी के के शुक्ला से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया की सफाई कर्मी लापता है। जल्द से जल्द में इस मामले को देखता हूं।













