Voice Of News 24
14 Sep 2023 00:06AM
महराजगंज-धानी बाजार
महराजगंज के धानी क्षेत्र के कानापार मे जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में लोगों को उनके घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं,लेकिन मौके पर यह योजना शून्य है, मगर शुरुआती दौर में ही इसमें जमकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही है। अधिकांश गांव-मोहल्लों में जहां इस योजना के तहत पानी सप्लाई शुरु हो चुकी है वहां कुछ घरों में पानी पहुंच रहा है तो अधिकांश घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की ज्यादातर शिकायतें है। ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन लगे लगभग 2 वर्ष हो गये है लेकिन पानी नही मिल पा रहा है।

सप्लाई के पानी के अभाव में आमजनमानस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।शुद्ध पानी पीने के लिए बाजार में लगे प्लांट से खरीदना पड़ता है। ग्रामीण इलाकों के गर्मी की तपिश के और बारिस के न होने से अप्रैल माह से ही जल का स्तर गिरने लगता है। हैंडपंप से पानी निकला ही नहीं है ताड़ी की तरह चूता है।अगर स्वादहीन और गंदा पानी पीने से लोगों को बीमारी झेलना पड़ता है तो इसका जिम्मेदार कौन?ऐसे कई सवाल जनता मे गूंज रहे हैं













