PM आवास रिकवरी का नोटिस देखते ही अपात्र महिला के उड़े होश,अधिकारी को पीटा,वीडियो वायरल

Voice of news 24

25Aug 2023 13:37PM

 

महराजगंज 

पूरे देश मे आवसविहीन लोगों और परिवारों को उनकी जरूरत को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की सरकार ने मुहिम चला रखी है सभी को आवास मिले ऐसा मिशन भी है।लेकिन कुछ लोग अपने थाली में भोजन होने के बाद भी दूसरे के हक पर डाला डालने में कोई कोर कसर नही छोड़ते।ताजा मामला है महराजगंज जिले का जहाँ पीएम आवास की जांच करने गए ग्राम पंचायत अधिकारी को लाठी से एक महिला ने पीटा, मनबढ़ महिला के अपात्र होने बात सुनते और रिकवरी का नोटिस देखते ही होश उड़ गए।जिसके बाद उसने आव देखा न ताव अधिकारी को लाठी से पीट दिया।वैसे मामले में महिला समेत कई अज्ञात लोगो पर दर्ज हो गया है।

 

मुकदमा,संवाददाता के अनुसार सर्वोत्तम विश्वकर्मा जमुई पंडित परिक्षेत्र के आवंटित ग्राम पंचायत देउरवा अपात्रों को पात्र बताकर आवास देने की शिकायत पर जिलास्तरीय टीम के साथ सम्पूर्ण धनराशि के रिकवरी की नोटिस देने गए थे।पुष्पा पत्नी सचिन की सास गायत्री रिकवरी की बात सुनते ही लाठी लेकर नोटिस लेकर गए अधिकारी और उनके साथियों पर प्रहार कर दिया जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी चोटें भी आई और उनका फोन भी टूट गया लेकिन मौजूद लोंगो ने घटना का वीडियो बना लिया जो जमकर वायरल हो रहा है।घटना घटित होने के बाद ब्लॉक पर इसकी सूचना दी गई तो सिंदुरिया थाने पर खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा और ग्राम पंचायत अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है,पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

क्या इस जालसाजी में ग्राम प्रधान समेत स्वीकृति देने वालों की भी फंसेगी गर्दन?

यह मामला अब गंभीर रूप ले लिया है पूरे जिले में चर्चा का विषय भी बन चुका है, सवाल यह है कि महिला अगर अपात्र थी तो कौन उसका नाम पात्रों की सूची दर्शाया?किस लोभ -लालच में बनाया गया अपात्र को पात्र?ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों की तब क्यो नही खुली थी नींद जब पैसा उसके खाते में भेजा गया?कौन किया निर्माण होने से लेकर आवास बनने तक का जियोटैग ?अगर जाँच निष्पक्ष होती है तो कई और भी लोग इस मामले में जालसाजी की जद में आ सकते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.