डकैती की फिराक से घर में घुसे बदमाश,मासूम के गले पर रखा चाकू,वाराणसी के शिवपुर की घटना,देखें वीडियो

Voice of news 24

21 Aug 2023 16:43PM

वाराणसी

आज दिनदहाड़े वाराणसी के शिवपुर इलाके से एक भयावह मामला सामने आया है जहाँ एक घर मे डकैती के मकसद घुसे बदमाशों ने एक घर मे रही माँ-बेटी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर और घर मे सभी सामान को लूटने की फिराक में थे।मौके पर पहुँची पुलिस ने उनके मंसूबे पर पानी फेरकर माँ-बेटी को उनके चंगुल से बचा लिया और उन्हें हिरासत के ले लिया है।

दोनों की उम्र करीब 20 साल के करीब बताई जा रही है।तीन दिन पहले इन दोनों ने बदमाशों ने मासूम बच्ची की रेकी की थी लेकिन तब कोशिश नाकाम रही इस बार इन्होने अलग योजना बना लिया और बरामदे में टहल रही बेटी को उठा लिया और माँ ने देख कर बगल वालो को आवाज दी तो वो भाग नही पाये और एक कमरे में दोनों के साथ बंद हो गए जिसकी।बच्ची की मां ने अपने पति को फोन लगा कर दी और ये दोनों बदमाश उनसे पैसे की डिमांड करने लगे उन्होंने ने डिमांड के बहाने दोनों को कुछ देर उलझाए रखा और इसकी पूरी जानकारी ACP अतुल अंजान त्रिपाठी को दी तो ACP ने फिल्मी अंदाज में दिलेरी दिखाते हुए उनका करीबी रिश्तेदार बता कर चाय-पानी की मांग करते हुए निडर अंदर घुस गए और आरोपी को दबोच लिया।