विकास खंड धानी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांवों में वितरित हुआ तिरंगा

Voice of news 24

13 Aug 2023 18:16PM

धानी बाजार

महोत्सव के अवसर पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद के धानी ब्लाक के ग्राम पंचायतों सहित जिले के विभिन्नों स्थानों में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये गये

 

आजादी के अमृत महोत्सव व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विकास खंड धानी के विभिन्न गांवो में तिरंगा रैली निकाल कर गांवों में तिरंगा वितरित किया गया |

रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी धानी कृष्णकांत शुक्ला हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया | जबकि ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा कोईलाडाड , में ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत पांडे और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राहुल सिंहने तिरंगा वितरित कराया और शपथ दिलाया | इसी तरह ग्राम सभा नौसागर , में ग्राम विकास अधिकारी राकेश पांडेय के नेतृत्व में बंगला चौराहा पर तिरंगा जुलूस निकाला गया और घर घर तिरंगा वितरित किया गया | क्षेत्र के पुरन्दरपुर और बरडाड में भी तिरंगा अभियान के तहत घर घर तिरंगा वितरित किया गया |

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.