PM ने गोरखपुर में वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई

Voice of news 24 

07 Jul 2023 22:46PM

गोरखपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे। गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखपुर जंक्शन से पीएम मोदी ने वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन अयोध्या होते हुए लखनऊ तक चलेगी। वंदे भारत ट्रेन को रवाना करने के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने से रेल यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया।

इसके पहले गीता प्रेस के कार्यक्रम में पीएम ने कहा, “गीता प्रेस विश्व का ऐसा इकलौता प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ संस्था नहीं, बल्कि जीवंत आस्था है। मानव मूल्यों को बचाने के लिए गीता प्रेस जैसी संस्थाएं जन्म लेती हैं। गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों-करोड़ लोगों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है।”

पीएम ने कहा, “इसके नाम और काम में भी गीता है। जहां गीता है वहां साक्षात् कृष्ण भी हैं। वहां करुणा है, ज्ञान का बोध भी है, हां विज्ञान का शोध भी है। यहां सब वासुदेवमय है। यहां की किताबों ने घर-घर में संस्कृति और विरासत पहुंचाई “

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.