सिद्धार्थनगर: कनेक्शन एक और बिजली बिल दो, सालों से चक्कर काट रहा व्यक्ति

Voice of news 24

08Apr2023 00:21AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: जिले में बिजली विभाग के जिम्मेदारों के लापरवाही के कारनामे सामने आ रहे हैं।बिजली का कनेक्शन एक व्यक्ति के नाम से है लेकिन बिजली का बिल दो आने से पीड़ित काफी परेशान हैं ।और उसे दो बिजली का बिल भुगतान करना पड़ रहा है।

पीड़ित मुजम्मिल निवासी ग्राम हड़कौली क्षेत्र जोगिया उदयपुर ने बताया की उसने बिजली का कनेक्शन जिसका न० BT 43524002493 अपने नाम से ले रखा है।और इसका खाता संख्या 751606025475 पर जो भी भुगतान था करता चला आ रहा था। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण दो बिजली के बिल आ रहे हैं।और दोनो का भुगतान मुझे करना पड़ रहा।कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार टाल मटोल और बहानेबाजी करते रहते हैं। कई सालों से मैं इसकी शिकायत करता चला आ रहा हूं लेकिन मेरी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।पीड़ित ने बताया की मेरे ही नाम से दूसरा कनेक्शन जिसका न० BT 33724001744 है जो की बिजली विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही से हो गया है।इसका खाता संख्या 751606018151 है।इसका भी भुगतान मुझे करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने जल्द से जल्द अपनी समस्या के समाधान की मांग की है।

इस मामले में विद्युत उपकेंद्र नगरा के जेई ने बताया की मामले मेरे संज्ञान में नहीं है।जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.