Voice of news 24

28Mar2023 22:14PM
महराजगंज
महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मैरी और बोदना सिवान मार्ग पर सड़क किनारे एक शव मिला है। जिसे सरसो के डंठल से जलाने का प्रयास किया गया है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मैरी गांव से बोदना जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में बगल के खेत से काटा गया सरसों का डंठल रखा हुआ था। मंगलवार को ग्रामीण उस रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान देखा कि डंठल में आग लगी हुई है, जिसमें कोई व्यक्ति जल रहा है। इसकी सूचना गांव में दी गई, जिसके बाद यह सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है। घटना के बारे में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।













