बड़ी खबर: विद्या सागर यादव को अखिलेश यादव ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया महराजगंज जिले का सपा जिलाध्यक्ष

Voice of news 24

27Mar2023 22:14PM

महराजगंज

महराजगंज: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महराजगंज जिले में बड़ा संगठनात्मक निर्णय करते हुए पुराने, जमीनी, संघर्षशील नेता विद्या सागर यादव को महराजगंज जिले के समाजवादी पार्टी की कमान सौंपी है। पुराने जमीनी नेता विद्या सागर यादव को महराजगंज जिले का पार्टी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विद्या सागर यादव पार्टी के स्थापना काल से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और उनकी छवि एक तेज-तर्रार, पढ़े-लिखे, जुझारु नेता की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट विद्या सागर को कुशल संगठनकर्ता माना जाता है और कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे 2015 से लेकर 2021 तक प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रहे। इसके अलावा वे समाजवादी पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

पिछले साल हुए सिसवा विधानसभा के चुनाव में बतौर विधानसभा अध्यक्ष विद्या सागर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर मेहनत की थी, इसका नतीजा रहा कि अपने स्थापना काल के बाद से आज तक हुए सभी चुनावों में सबसे अधिक वोट सिसवा विधानसभा में समाजवादी पार्टी को मिले।

पार्टी को जिले में कैसे मजबूत बनाना है, इस बारे में शनिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिसवा विधानसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल की मौजूदगी में विद्या सागर यादव को लखनऊ बुलाकर दिशा-निर्देश दिया था और इसके बाद उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश पार्टी मुख्यालय से जारी कर दिया गया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.