नाली जाम होने से रास्ते मे फैल रहा पानी, ग्रामीण परेशान

Voice of news 24

27Mar2023 17:10PM

धानी

धानी विकास खंड के ग्राम रामपुर के टोला गुलरिहा में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण ग्रामवासियो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय लोगों से की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामवासियो का कहना है कि नाली जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के अनिल सहानी,जुगुना,किशोरी देवी आदि का कहना है कि बहुत दिनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे हैं। गंदा पानी सड़क पर बहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।इस मार्ग से दो पहिया वाहन चालक, बच्चे व बुजुर्ग नाली के पानी में अक्सर फिसलकर गिरने से चोटिल हो जाते हैं।