सिद्धार्थनगर:बिजली कर्मियों की घोर लापरवाही बनी जनता के लिए सिरदर्द,तमाम घटनाओं के बाद भी नही हट रही जिम्मेदारों के आँखों से पट्टी,जाने पूरा मामला

Voice of news 24

25Mar2023 19:43Pm

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा ब्लॉक के अंतर्गत खेसरहा गांव के पूरब पोखरे से महज कुछ दूर बिजली पावर हाउस से जाने वाला बांसी सप्लाई का 33000 हाईवोल्टेज तार आज गिर गया जिसकी किसी जिम्मेदार को भनक तक नहीं लगी।अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि विभागीय लोग कितने सक्रिय हैं अपने काम को लेकर। हाईटेंशन के गिरने की खबर जब किसानों और ग्रामीणों को मिली तो वो आनन फानन में मौके पर पहुँच गए, आग लगने की संभावना और बड़ी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने पावर हाउस पर कार्यरत अधिकारियों को सूचना दी तब जाकर विद्युत सप्लाई काटा गया,अब यह सवाल उठता है कि अगर आगजनी या फिर कोई अनहोनी होती तो कौन होता उसका जिम्मेदार?क्या बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारी लेते अपने ऊपर आगामी अनहोनी जिम्मेदारी ? मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कई सौ बीघा फसल जल जाती अगर कोई दुर्घटना घटी होती,जिससे किसानों और उनकी जीवन के रूपरेखा पर मुसीबतों के बादल छा जाते।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.