महराजगंज: आधी रात को टूटा किराने की दुकान का ताला, शायद घोड़े बेचकर सो रहे थे बेखबर पहरेदार

Voice of news 24

25Mar2023 19:27PM

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत आधी रात को अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

महराजगंज: जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में बीती रात की घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है। चोरों ने पुलिस की आँख में धूल झोंककर बड़ी वारदात को निडर अंजाम दिया।बीती रात को चोरो ने शिव मंदिर चौराहे के पास मेन रोड पर एक किराना दुकान को पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर दुकान को निशाना बनाया और बंद ताला तोड़कर रफू चक्कर हो गए। कुछ नकदी समेत समान की चोरी कर हाथ साफ कर लिए जिसकी थोड़ी सी भी भनक स्थानीय पुलिस को नही लगी।दुकानदार के अनुसार कानापार निवासी विष्णुदेव की धानी बाजार स्थित शिव मंदिर चौराहे पर किराने की पुरानी दुकान है और शुक्रवार की रात करीब दस बजे के वह अपना दुकान बन्द करके अपने घर चले गए। उसी रात आज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर काउंटर मे रखे नकदी रुपये के साथ ही साथ उस दिन की बिक्री के पैसे भी लेकर चलते बने। शनिवार की सुबह बिष्णुदेव जब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला खुला मिला और सारा समान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को तहरीर के माध्यम से दिया है।

 

पीड़ित दुकानदार की तहरीर
पीड़ित दुकानदार की तहरीर

अब इस मामले में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुलिस चोरी की घटना का पर्दाफाश कर पाती है या फिर शातिर चोर अपने वारदतों को इसी तरह अंजाम देते रहेंगे?क्या इस वारदात में काम आएगा पुलिस का खुफिया तंत्र या फिर ऐसे ही हवा में तीर चलाती रहेगी बृजमनगंज की पुलिस,ऐसे कई सवालों का जवाब स्थानीय लोगों के दिमाग मे गूँज रहा है।उक्त मामले में धानी चौकी प्रभारी मनोज यादव का कहना है तहरीर मिली है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.