सिद्धार्थनगर: ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम ने लेखपाल को किया सस्पेंड

Voice of news 24

24Mar2023 22:44PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बैदौली निवासी संतोष कुमार ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर लेखपाल कमलेश कुमार मिश्र पर आरोप लगाया था की उनकी पत्नी सोनम वर्मा के जाति प्रमाण पत्र में आख्या लगाने के लिए 500 रुपए दूसरे के पेटीएम पर मंगवा लिए और भी पैसे की मांग की जा रही है।शिकायत को सज्ञान में लेकर एसडीएम ने जांच टीम गठित की थी।

एसडीएम की जांच में लेखपाल निकला रिश्वतखोर

शोहरतगढ एसडीएम प्रदीप यादव ने शिकायत की जांच तहसीलदार और नायब तहसीलदार को सौंपी थी।जांच में पाया गया की जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आख्या लगाने के लिए दूसरे के पेटीएम में पैसा मंगवाने का मामला सत्य पाया गया।जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल कमलेश कुमार मिश्र को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.