सिद्धार्थनगर: बसडिलिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षिका बर्खास्त

Voice of news 24

22Mar2023 22:39PM

 

सिद्धार्थनगर: जिले में फर्जी शिक्षकों की फेहरिस्त जरा लंबी है।दूसरे की डिग्री पर नौकरी करने वाली शिक्षिका को तीन नोटिस जारी करने के बाद गुरुवार को उसे बीएसए ने बर्खास्त कर दिया है

एसटीएफ की टीम ने खोली थी फर्जी शिक्षिका की पोल

फर्जी शिक्षकों की भर्ती की जांच कर रही एसटीएफ की टीम ने बीएसए को पत्र भेजकर बताया था की जिले के नौगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बसडिलिया में तैनात प्रधानाध्यापिका अमिता शुक्ला के अभिलेख दूसरे के नाम पर है। एसटीएफ ने पर्दाफाश किया की अमिता शुक्ला नाम की शिक्षिका फतेहपुर जनपद के विजईपुर विकास खंड के बरहा में कार्यरत हैं। इन्ही के नाम पर बलरामपुर,बुलंदशहर,सिद्धार्थनगर में भी कार्यरत हैं। जांच में इन सभी के हाईस्कूल,इंटर,स्नातक के अंकपत्र समान पाए गए है। अमिता शुक्ला को विभाग से तीन नोटिस भी जारी किया गया लेकिन वह हाजिर नहीं हुई और विद्यालय से फरार हो गई जिसके बाद इनपर बर्खास्तगी की कारवाई की गई है।मुकदमा दर्ज कराने का भी फरमान जारी किया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.