रमजान का महीना शुरू,पहला रोजा आज

Voice of news 24

24Mar2023 13:57PM

रमजान का महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत पवित्र माना जाता है और इस पूरे महीने में रोजा रखा और इबादत किया जाता है। रोजा शुरू करने से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार किया जाता है। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना होता है और इसकी शुरुआत चांद देखने के बाद होती है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र माह मे पैगंबर मोहम्मद साहब को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं इसलिए यह माह बहुत पवित्र माना जाता है। रमजान माह के 30 दिन के रोजों को तीन अशरों में बांटा गया है। पहले 10 दिन के रोजा को रहमत, दूसरे 10 दिन रोजा को बरकत और अंतिम 10 दिन के रोजा में मगफिरत कहा जाता है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.