Voice of news 24
22Mar2023 22:22PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: ऑपरेशन शिकंजा के अन्तर्गत अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी पैरवी कराकर सजा दिलाने के सम्बन्ध में अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आज दिनांक 22-03-2023 को जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 885/2013 धारा 8(बी)ii(स) एनडीपीएस एक्ट (वाद संख्या- 19/2013) से सम्बन्धित अभियुक्त राजू उर्फ इस्माइल पुत्र छोटक बंजारा निवासी भगवानपुर थाना मोहाना सिद्धार्थनगर को प्रभावी पैरवी कर दण्डित कराया गया । उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त राजू उर्फ इस्माइल को माननीय न्यायधीश हिमांशु दयाल श्रीवास्तव न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 सिद्धार्थनगर द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास व ₹1,00,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया । सजा कराये जाने में जिला मानिटरिंग सेल सिद्धार्थनगर, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राम सूरत यादव व न्यायालय पैरवीकार मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रसाद थाना मोहाना का सराहनीय योगदान रहा























