शतचंडी महायज्ञ में आयोजित रासलीला देख मंत्र मुग्ध हुए लोग

Voice of news 24

20Mar2023 18:36PM

धानी

धानी क्षेत्र के सिकंदरा जीतपुर ग्राम सभा में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में जहा श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था जताई वही रात्रि के समय हो रहे रासलीला कार्यक्रम में मंचन देख ग्रामीण मंत्रमुग्ध हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन रासलीला कार्यक्रम में महिषासुर एवं रक्तासुर के जीवन चरित्र पर कलाकार मंचन कर ग्रामिणो को मंत्र मुग्ध कर दिए वही मां काली के द्वारा उक्त दोनों राक्षसों का बध कर आसुरी शक्तियों को ख़त्म कर समाज को एक अच्छा संदेश देने का प्रयास किए। वही धानी बाजार निवासिनी मधुबाला अग्रहरी पत्नी सन्तोष अग्रहरी अपने परिवार सहित मां काली मन्दिर सिकंदरा जीतपुर पर पहुंचकर आस्था जताते हुए मां काली को बेदी व नथिया भेट कर एक मिशाल कायम की है। वही गांव के लोग भी इनके आस्था व दान की खूब प्रशंसा कर रहे है। मौके पर परमहंस तिवारी, उमेश तिवारी, देवानन्द तिवारी, नीतेश मिश्र, रिंकू तिवारी, राघवेन्द्र तिवारी, सत्यदेव तिवारी,शिवम,सत्यम, राधेश्याम तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.