Voice of news 24
18Mar2023 19:26PM
बृजमनगंज
महराजगंज में भी बिजली विभाग द्वारा की गई 72 घंटे की हड़ताल बड़ी समस्या बन गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। गुरुवार सुबह से बिजली सप्लाई ठप है इसके चलते नगर पंचायत बृजमनगंज के सभी घरों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है घरों में पानी सप्लाई फेल हो गया है। वहीं, बिजली ना होने के कारण संचार व्यवस्था पुरी तरह ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए शासन या प्रशासन कोई उपाय नहीं किया गया और न ही उपयुक्त साधनों की व्यवस्था की गई, जो विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने में सहायक सिद्ध हो सके।
























