यूपी को 5 विकेट से हराया,WPL में बेंगलुरु की पहली जीत

Voice of news 24

16Mar2023 14:18PM

 

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में पहली जीत हासिल की है। टीम ने यूपी वारियर्ज को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लीग के प्ले ऑफ में प्रवेश की उम्मीदें कायम रखी हैं।

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में बुधवार रात बेंगलुरु ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेरिस-दीप्ति की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर 135 रन बनाए। 136 रनों का टारगेट बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया।

कनिका आहूजा ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। हीथर नाइट ने 24 रन का योगदान दिया।

दीप्ति शर्मा को दो सफलताएं मिलीं। ग्रेस हेरिस, सोफी एक्लेस्टन और देविका वैद्य को एक-एक विकेट मिला।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.