Voice of news 24
13Mar2023 23:32PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल सुबाष यादव व टीम साइबर सेल द्वारा राम जीवन निवासी महादेवा बुजूर्ग थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर के खाते से फ्राड हुए धनराशि को कार्यवाही करते हुए राम जीवन के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹43200/- वापस कराया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-

शिकायतकर्ता राम जीवन निवासी महादेवा बुजूर्ग थाना सिद्धार्थनगर जनपद सिद्धार्थनगर से Lucky draw के नाम पर कुल शनराशि ₹ 43200/- का फ्रॉड हो गया । शिकायतकर्ता उपरोक्त को जैसे ही ज्ञात हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हो गया l उक्त की सूचना साइबर सेल सिद्धार्थनगर को दी गई तथा दी गई शिकायत के आधार पर साइबर सेल टीम की मदद से कार्यवाही करते हुए दिनांक 12/03/2023 राम जीवन के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹43,200/- वापस कराया गया | साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए श्री राम जीवन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |
धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम-
01- निरीक्षक सुबाष यादव, प्रभारी साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
02- उप निरीक्षक हरीओम कुशवाहा, साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
03- मुख्य आरक्षी अतुल चौबे साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर ।
04- आरक्षी अजय यादव साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर ।
05- आरक्षी आशुतोष जायसवाल साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर l
06- आरक्षी राहुल मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर l
07- आरक्षी शिवम् मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर I


















