Voice of news 24

03Mar2023 11:18AM
उसका
सिद्धार्थनगर: उसका थाना क्षेत्र के करमा गांव में बृहस्पतिवार को सुबह इंटरमीडिएट की छात्रा सानिया का शव पंखे से फंदे के सहारे लटकता मिला है।बताया जा रहा की छात्रा का बोर्ड का पेपर चल रहा बुधवार को उसका फिजिक्स का पेपर खराब हो गया जिसके कारण वो तनाव में चल रही थी।
पिता के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह वह नित्यक्रिया कर फिर अपने कमरे में चली गई।कुछ देर बाद छत में लगे पंखे से फंदे के सहारे शव लटका देखा गया।
मामले में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।जांच पड़ताल में जुट गई है।
























