आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए रामगढ़ ताल थाना प्रभारी ने टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त लोगों में कराया सुरक्षा का एहसास

Voice of news 24

1 Mar 2023 22:17Pm

 

गोरखपुर

रामगढ़ ताल थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने पूरी टीम के साथ क्षेत्र ने किया पैदल गस्त कर लोगो मे सुरक्षा का एहसास कराया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी सिटी के आदेशानुसार रामगढ़ताल थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ महेवा चौराहे से लेकर लगभग 2 किलोमीटर तक क्षेत्र में पैदल गस्त किया। पैदल गश्त के दौरान लोगों से बातचीत कर उनसे जानकारी हासिल भी किया कि क्षेत्र में ऐसे कौन से लोग है।जो त्योहारों पर बवाल करते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस उनपर कार्रवाई करेगी वही लोगों से सकुशल होली और सभी त्यौहार को मनाने की अपील भी की गई मोहल्ले में गश्त के दौरान संभ्रांत लोगों से बातचीत किया और उनसे जानकारी हासिल की गई कि क्षेत्र में कौन से अराजक तत्व है।उनकी सूचना आप पुलिस को दे ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई करेगी आप निडर और बेफिक्र होकर सभी त्योहारों को मनाए। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस हमेशा आपके साथ है।इस दौरान सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किए लोगों को सड़क के अंदर दुकान लगाने की हिदायत भी दी गई

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.