Voice of news 24
27 Feb 2023 13:47PM
ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की खिताबी हैट्रिक बना ली है। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हराया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बेथ मूनी ने पहले से आखिरी ओवर तक बैटिंग की और सबसे ज्यादा नाबाद 74 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। टूर्नामेंट में 10 विकेट और 110 रन बनाने वालीं ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं।























