Voice of news 24

24 Feb 2023 23:03PM
धानी(महराजगंज)

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी-बृजमनगंज मार्ग पर मोड़ के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल,परीक्षा देकर वापस आ रही बालिका बाइक की चपेट में आगई,बालिका रंजू निवासी घिवपिड बालिका महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर जा रही थी।,बाइक सवार अक्षयलाल पुत्र विष्णु सहानी निवासी मिरहिरिया गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना मिलने पर धानी चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचकर घायल बालिका और बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के लिए धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर नें दोनो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया














