भारत को मिली पहली हार, इंग्लैंड ने 11 रन से हराया

Voice of news 24

19 Feb 2023 00:25PM

 

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट इतिहास में इंग्लैंड की भारत पर छठी जीत है। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अगले मैच में आयरलैंड को हराना होगा।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। 152 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन ही बना सकी। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 52 रन और रिचा घोष ने 47 रन बनाए।