विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप भारत की लगातार दूसरी जीत:वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

Voice of news 24

15 Feb 2023 22:56PM

हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में चल रहे विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज पर 6 विकेट की आसान जीत दर्ज की है। यह भारत की टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज पर लगातार आठवीं टी-20 जीत है। यह भारत की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। भारत का अगला मुकाबला 18 फरवरी को इंग्लैंड से होगा।केप टाउन के मैदान पर वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन बनाए। टीम की ओर से स्टेफिनी टेलर ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। जबकि शेमाइन कैंपबेल ने 30 रन का योगदान दिया। वहीं, कप्तान हेली मैथ्यूज (2 रन) जल्दी आउट हो गईं। दीप्ति ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।जवाब में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 19वें ओवर में जीत के लिए जरूरी रन हासिल कर लिए। कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष की अर्धशतकीय साझेदारी ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। कौर ने 33 और रिचा घोष ने 44 रन बनाए।वेस्टइंडीज की ओर से करिश्मा रामहरक ने दो विकेट लिए। जबकि हेली मैथ्यूज और चिनेले हेनरी

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.