अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत ,परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

Voice of news 24

15 Feb 2023  21:59PM

महराजगंज जिले में फरेंदा थाना क्षेत्र के बाजारडीह के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उदितपुर के टोला रामप्रसादपुर निवासी सुग्रीव(40) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक सुग्रीव खाना बनाने का कार्य करता था।

बुधवार की शाम को वह घर से फरेंदा में खाना बनाने की बात कह कर निकला था।खाना बनाने के बाद वह अपने घर रामप्रसादपुर के लिए निकला कि बाजारडीह के पास ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसके परिवार को सूचना दी। दुर्घटना की सूचना के बाद उसके परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना देर रात में हुई है।अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.