Voice of news 24
15Feb2023 17:24PM
महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर की एक घटना मे दो पक्षो मे भूमि विवाद को लेकर मारपीट और गोली चलने की सूचना पर एडीशनल एस पी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुर की घटना . पुरानी रंजीश और भूमि विवाद को लेकर आज दो पक्षो मे कहासुनी होते मारपीट मे बदल गया जहां एक पक्ष ने दूसर पक्ष पर फायरिंग कर दिया जिसमे ग्राम प्रधान समेत दो लोग घायल हो गये । दोनों घायलो को प्राथमिक सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया जहा डाक्टरों ने एक घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहा प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया ।

घटना की सुचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अतिश कुमार सिंह की अस्पताल पहुचे और जानकारी ली
बताते चले निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर मे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गया इसी दौरान एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली पिस्टल से हुई फायरिंग …वहीं मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के ग्राम प्रधान नीरज पटेल भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से वैष्णव पटेल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दोनों पक्ष जमीन को लेकर विवाद कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है।



















