10 मीटर चौड़ी होगी महराजगंज-निचलौल -ठूठीबारी सड़क, नेपाल बॉर्डर तक बनेगी शानदार सड़क

Voice of news 24

14Feb 2023 21:18PM

महराजगंज

महराजगंज- निचलौल- ठूठीबारी मार्ग नेपाल बार्डर तक टू लेन पेब्ड शोल्डर बनेगा। यह सड़क10 मीटर चौड़ी होगी। 40 किलो मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 812 करोड़ की लागत आएगी। इसका निर्माण एन एच के द्वारा कराया जाएगा इसका डीपीआर बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

प्रदेश सरकार नेपाल बार्ड पर बेहतर सड़क निर्माण कराने की कवायद शुरू कर रही है। उसी कड़ी में महराजगंज से लेकर नेपाल बार्डर तक  जो निचलौल ठूठीबारी होते सड़क बार्ड तक जाएगी।इस सड़क के सात मीटर चौड़ी होने के कारण उस पर वाहनों का अधिक लोड होने पर आवागमन बाधित होता है।उस मार्ग को बेहतर तथा टू लेन पेब्ड शोल्डर 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके बनाने की  जिम्मेदारी एन एच को दी गई है। 40 किलो मीटर लंबे इस मार्ग का डीपीआर एन एच की तरफ से बनाया गया है। इसके बन जाने से महराजगंज से नेपाल जाने के लिए वाहन चालकों को एक और बेहतर मार्ग मिल जाएगा।एनएच के अधिशासी अभियंता प्रभात कुमार ने बताया कि महराजगंज-निचलौल -ठूठीबारी मार्ग अभी तक 7 मीटर चौड़ा था। इसे अब टू लेन पेब्ड शोल्डर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसका डीपीआर बनाकर शासन को भेजा गया है। फाइल मुख्यालय में पड़ी है। उसकी स्वीकृति मिलने का विभाग इंतजार कर रहा है।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]