दो पक्षों मे मामूली विवाद पर मारपीट, कई घायल

Voice of news 24

09Feb2023 22:47PM

बृजमनगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अदरौना दुर्गा मंदिर के पूरब मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें झिनकू व उर्मिला व बच्चों को बुरी तरह से पीटा गया।बताते चलें लेहड़ा मंदिर झिनकू पुत्र तीरथ अपने बच्चों के साथ दुकान चला कर लगभग 15 वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहा है। दिनांक 08-02-2022 को लगभग 3:00 बजे के समय किसी बात को लेकर उर्मिला के बच्चों व उसके पड़ोसी में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगा।


धीरे धीरे विवाद मारपीट में बदल गया जिसमें उर्मिला की सर फट गई।उसके बाद मनबढ़ लोग घर में घुसकर बच्चों सहित सभी परिवार को बुरी तरह से मारपीट व जातिसूचक शब्दों के साथ भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए।पीड़ित जब इसकी शिकायत लेकर लेहड़ा चौकी पर पहुंची तो वहां से इसे बृजमनगंज थाना जाने को कहा गया जहां पहुंचते देर शाम हो गई तो इस तरह आज सुबह को प्रार्थना पत्र स्वीकार कर प्रशाशन द्वारा मेडिकल रिपोर्ट बनवाया गया तत्पश्चात दोषी प्रदीप पुत्र पराग एवं मुकेश पुत्र पराग के खिलाफ धारा 323,504,506,452,3(1)ध,3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.