Voice of news 24
28Jan2023 12:12PM
धानी बाजार
विकास खण्ड धानी के ग्राम सभा करमहा और बरगाहपुर मे ब्लाक के अधिकारियो ने ग्राम चौपाल लगाया । ग्राम पंचायत करमहा मे ग्राम सचिव राकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता मे चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्या का समाधान किया ग्राम विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि करमहा मे कुल 12 मामले आये थे जिसमे सभी का निस्तारण कर दिया गया था।

वही बरगाहपुर मे ग्राम सचिव शशिकान्त पाण्डेय ने बताया कि 10 मामलो मे से 08 का निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणो की समस्या सबसे ज्यादा किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना ,और जन्म प्रमाण पत्र से सम्बधित आया था। इस दौरान प्रधान चुल्हाई, कृष्ण मुरारी अनीता यादव, विरेन्द्र,विन्ध्याचल,आदि लोग उपस्थित रहे।
























