न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया:टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे

Voice of  news 24

न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा

कीवी टीम की जीत के हीरो डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर रहे। मिचेल ने 30 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। जबकि मिचेल सेंटनर ने चार ओवर में एक मेडन सहित 11 रन देकर दो विकेट चटकाए।

कप्तान हार्दिक पंड्या (21 रन) और सूर्यकुमार (47 रन) की साझेदारी के बाद वाशिंगटन सुंदर (50 रन) के नंबर-6 पर आए अर्धशतक ने भारत की हार का अंतर कम किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.