गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मंथन

Voice of news 24

20Jan2023 23:02PM

गोरखपुर।गणतंत्र दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने बताया है।आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर कार्यक्रम निर्धारित करते हुये गणतंत्र दिवस को गरिमा पूर्ण ढंग से उत्साहपूर्वक एंव सादगी के साथ मनाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।उन्होने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में बताया गया कि प्रातः 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों/कार्यालयों पर ध्वजारोहण किये जायेंगे।इस अवसर पर संविधान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान की व्यवस्था की जाये।प्रातः 9 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड के साथ ही अपरान्ह 1 बजे शहीद स्मारक चैरी चैरा, स्मारक डोहरिया बाजार,जिला कारागार तथा बिस्मिल पार्क में शहीदों का नमन एंव श्रद्वांजलि क्रार्यकम आयोजित की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया है कि नगर निगम द्वारा महानगर में स्थापित अन्य महापुरूषों के मूर्तियों तथा उसके आस-पास विशेष साफ-सफाई व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार रंगरोगन का भी कार्य 25 जनवरी के पूर्व कराना सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होने बताया कि प्रातः 11 बजे से चार मलिन बस्तियों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य मलिन बस्तियों की भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गणतंत्र दिवस के पूर्व संन्ध्या पर एवं 26 जनवरी को सभी भवनो पर लाईटिग कराया जाये। इसके अतिरिक्त अपरान्ह 1 बजे टाउनहाल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.