न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 12 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Voice of news 24

18Jan2023 22:15PM

शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 12 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 78 गेंद पर 140 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से मेजबान सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

हैदराबाद में बुधवार को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन बनाए। गिल ने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने हार्दिक पंड्या (28 रन), सूर्यकुमार यादव (31 रन) और रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। उन्होंने पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 74, सूर्या के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन और रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े।

जवाब में न्यूजीलैंड 49.2 ओवर में 337 रन ही बना सकी। माइकल ब्रेसवेल ने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया। जबकि मिचेल सेंटनर (57 रन) ने तीसरी फिफ्टी जमाई। इन दोनों ने 7वें विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की।

एक समय न्यूजीलैंड ने 131 पर 6 विकेट गंवा दिए थे। तब लगा कि टीम इंडिया बड़े अंतर से जीतेगी, लेकिन ब्रेसवेल-सेंटनर की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को मैच में वापस ला दिया। फिर स्लाग ओवर में मोहम्मद सिराज ने 46वें ओवर में 2 विकेट झटककर भारत को आगे कर दिया।

रोमांच यहीं खत्म नहीं हुआ। आखिरी ओवर में कीवियों को 20 रन की जरूरत थी। जबकि भारत को एक विकेट चाहिए था। 50वां ओवर फेंक रहे शार्दुल ठाकुर की पहली बॉल पर ब्रेसवेल ने छक्का मारा। फिर ठाकुर ने वाइड बॉल फेंक दी। शार्दुल ने ओवर की तीसरी बॉल यार्कर डाली और ब्रेसवेल इस बॉल पर LBW हो गए

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.