Voice of news 24
15Jan2023 22:12PM
बृजमनगंज
आज बृजमनगंज में हफ्तों से खेले जा रहे फाइनल मैच का समापन हुआ,जो भेड़िया पार(लेहड़ा स्टेशन)बनाम सोनाबंदी था। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भेड़िया पार ने एक सौ ग्यारह रन बनाए,जवाब में उतरी सोनाबंदी की टीम लग रही थी कि इस मुकाबले को आसानी से जीत जायेगी। अंतिम ओवर में छह गेंद पर छह रन चाहिए थे, भेड़िया पार के तेज गेंदबाज आशीष यादव ने मैडन ओवर फेंक कर मैच भेड़िया पार को जिता दिया।

इस मैच में मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज आशीष यादव बने। विजेता टीम को नौ हजार रुपए व ट्राफी तथा उप विजेता टीम को पैतालीस सौ रुपए नकद व ट्राफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया ।

इस कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि बृजमनगंज के भावी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल थे। जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन करते हुए पांच हजार रुपए बतौर पुरस्कार प्रदान किया।























