ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति व स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 गांवों की आशा कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य किट का वितरण

Voice of news 24

14Jan2023 21:32PM

सिसवा बाजार

सिसवा बाजार। गांवों में होने वाली बैठकों व कोविड के मद्देनजर शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति व स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 गांवों की आशा कार्यकर्ताओं में स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया।
विकास खण्ड सिसवा के सभागार मे हुए कार्यक्रम मे खंड विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य किट ग्रामीणों के विकास में मददगार होगी। किट के होने से जहां ग्रामीणों की मुश्किल को कम किया जा सकेगा, वहीं लोगों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी सहायता मिलेगी। इस दौरान एडीओ पंचायत राधेश्याम, सिसवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके सिंह, अविनाश सिंह, प्रदीप चौरसिया, त्रिपुरारी सिंह, नीरज देवी, मीरा देवी, श्वेता तिवारी, रागिनी, सरोज, सावित्री देवी, कुसुमलता, प्रमिला आदि मौजूद रहे।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]