त्नी की नाराजगी पर विभाग से पांच दिन की मिली छुट्टी,पिछले महीने सिपाही का हुआ है गौना सिपाही ने अफसर को लिखी एप्लिकेशन,

Voice of news 24

09Jan2023 17:41 PM

छुट्टी नहीं मिलने के चलते पत्नी नाराज है। बार-बार कॉल काट दे रही है। ज्यादा फोन करने पर मां को पकड़ा देती है। इसलिए मुझे 7 दिनों की छुट्‌टी दे दें। लीव एप्लिकेशन में यह दर्द है यूपी पुलिस के सिपाही गौरव चौधरी का। गौरव अभी महाराजगंज जिले में तैनात हैं। नेपाल बॉर्डर पर ड्यूटी होने के चलते उनको छुट्‌टी मिलने में दिक्कत आती है।

लीव एप्लिकेशन पढ़ने के बाद अधिकारी ने गौरव को 5 दिनों की छुट्‌टी दे दी। इसी दौरान इस एप्लिकेशन की किसी ने फोटो ले ली। अब यह एप्लिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

एप्लिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल
एप्लिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल

ASP ने 5 दिन की लीव अप्रूव की
ASP आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जरूरत के मुताबिक लीव दी जाती है। इस बात का भी ध्यान दिया जाता है कि लीव के चलते शांति व्यवस्था में कोई व्यवधान न हो पाए। यानी स्टाफ ज्यादा कम न हो पाए। सिपाही गौरव की लीव एप्लिकेशन पर 5 दिनों की छुट्‌टी मंजूर की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.