सपा विधायक इरफान सोलंकी से पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने की मुलाकात

Voice of news 24

07Jan2023 23:10PM

महराजगंज। कानपुर से चौथी बार जीते समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी से शनिवार को महराजगंज जिला जेल में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव और सिसवा विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष विद्यासागर यादव भी शामिल रहे।

श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात की और सपा विधायक को बताया कि संघर्ष की घड़ी में जिले का हर एक समाजवादी कार्यकर्ता उनके तथा उनके परिवार के साथ खड़ा है।

कानपुर जिले के सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफान सोलंकी को बीते 21 दिसंबर को कानपुर से महराजगंज जिला जेल में शिफ्ट किया गया था।