Voice of news 24
05Jan2023 22:57PM
श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत 190 रन ही बना पाया और मैच हार गया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में यह भारत की पहली हार है। इस मैच में श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका और कुशल मेंडिस ने कमाल की बल्लेबाजी की। वहीं, भारत के लिए अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया। हालांकि, ये दोनों भारत को जीत नहीं दिला पाए। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच सात जनवरी (शनिवार) को खेला जाएगा।























