Voice of news 24
21 Dec 2022 23:31PM
कानपुर जेल से सपा विधायक इरफान सोलंकी को जिला कारागार महराजगंज में बुधवार शाम को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। उनके मीडिया कर्मियों ने बात करने की कोशिश की, लेकिन वह बगैर कुछ बोले ही सीधे गेट के अंदर चले गए। पुलिस गाडी में गेट तक जाने के दौरान वह सिसक रहे थे। आंसू छलके, लेकिन संभलते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा घेरे में रहे।बुधवार को सपा विधायक को आने जानकारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लगी तो वे जिला जेल पहुंचे। गेट के सामने सड़क पर सभी उनके आने की प्रतिक्षा में जुटे रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राम मिलन, जितेंद्र यादव, विन्द्रेश कन्नौजिया आदि सपा नेता मौके पर पहुंचे। सपा नेताओं ने जान बुझकर परेशान करने के लिए सरकार सपा नेताओं पर केस दर्ज करा रही है। जेल प्रशासन के अनुसार सपा विधायक को जेल मैनुअल की सुरक्षा के अनुसार बैरक में रखा गया है। जिला अस्पताल के डॉ. भानू प्रताप सिंह ने कारागार पहुंचकर सपा विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक महिला ने सात नवंबर 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि विधायक ने कानुपर जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में प्लॉट पर कब्जा करने के लिए उसके घर में आग लगा दी थी। इस मामले में फरार होने के बाद विधायक इरफान सोलंकी ने कानपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय में 2 दिसंबर को अपने भाई के साथ आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कानपुर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी के बाद मिले फर्जी प्रमाणपत्र और विधायक का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र भी मिला था। पुलिस ने इस मामले में भी विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


















